गोदाम निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
भागलपुर, जून 11 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर मध्य पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर गांव वार्ड संख्या चार निवासी 58 वर्षीय मजदूर फूलचंद पासवान की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बभनगामा दुर्गा मंदिर के पास एक फर्नीचर के निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, फूलचंद पासवान गोदाम की छत पर चदरा चढ़ा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से चदरा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से सट गया। चदरे में करंट प्रवाहित होते ही वे उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। यह भी पढ़ें- लाइन पर काम करते समय करंट से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.