बगहा, फरवरी 2 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि। नगर के डीएवी स्कूल के समीप स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गयी है। घटना 30 जनवरी की है। मामले में आर्य समाज चौक निवासी सुधीर कुमार ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में उसने बताया है कि उसका गोदाम एक मकान में है।चोरों ने उसके गोदाम का ताला तोड़कर प्लाई,फाइबर व सीसा की चोरी कर ली है।सभी सामान लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य के थे। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.