सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पैक्सों में खरीदे गए धान का संबद्ध मिलों से तैयार चावल की आपूर्ति के लिए 17 गोदाम 17 जगह पर चयनित किए गए हैं। जिले में बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदामों पर चावल गिराने की प्रक्रिया इस बार तकनीकी उलझनों और संसाधनों की कमी के कारण कछुआ चाल से चल रही है। विभाग द्वारा पारदर्शिता के लिए लागू किया गया नया फोटो अपलोड नियम अब व्यवस्था के लिए जी का जंजाल बन गया है। आलम यह है कि 17 गोदामों की जिम्मेदारी सिर्फ एक फोर-जी कर्मी के भरोसे है। इससे आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह चरमरा गई है। गौर करने वाली बात है कि इस साल विभाग ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक नया नियम अनिवार्य किया है। इसके तहत चावल लेकर आने वाली गाड़ी के लोड होने और खाली होने के बाद की फोटो एक विशेष ऑनलाइन ऐप पर अपलोड करनी होती ह...