जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- करिम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास गोदान पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टूपुर में किया। इस नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को ग्रामीण भारत की सामाजिक और आर्थिक सच्चाइयों से रूबरू कराया। नाटक के माध्यम से किसान जीवन की पीड़ा, शोषण, पारिवारिक संघर्ष और मानवीय मूल्यों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। मुख्य पात्र होरी की भूमिका में राकेश पलाई ने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। उनकी पत्नी धनिया के रूप में रिंकी जयसवाल ने एक मजबूत ग्रामीण महिला के चरित्र को प्रभावशाली ढंग से निभाया। अन्य कलाकारों में रितेश प्रधान ने दातादीन, रौनक रौशन ने गोबर, केया महतो ने झुनिया, हरनीत बावा ने सोना, आशीष महतो ने भोला, राहुल सोरेन ने हीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.