नई दिल्ली, मार्च 10 -- अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (Arvind Smartspaces Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 15 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ने की वजह एक अपडेट है। Pirojsha Adi Godrej ने अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के 8.2 लाख शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों को उन्होंने 498 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा है। बता दें, यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 1.7 प्रतिशत के बराबर है। यह भी पढ़ें- चीनी कंपनी के साथ अब JV बना पाएगी डिक्सन, सरकार ने दिया अप्रवूल, 7% उछला शेयरकिसने बेचा है शेयर? सोमवार को कुल अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के 8.2 लाख शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। इस हिस्सेदारी कुल वैल्यू 41 करोड़ रुपये के बराबर है। बता दें, बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार एचडीएफसी कैपिटल एफोर्डेबल रियल एस्टेट फ...