मुंगेर, फरवरी 17 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत मंजूरा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से नगद, जेवरात समेत करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। गृहस्वामी सौरभ कुमार सिंह पिता दयानंद सिंह ने बताया कि रात में घर में आगे के कमरे में सोए हुए थे। देर रात चोरों ने दो कमरों में ट्रंक खोलकर उसमें रखे कपड़ों को तितर वितर कर दिया लेकिन कुछ खास नहीं मिलने के बाद गोदरेज का लॉक तोडकर छह सोने की अंगूठी, गले का चेन एवं अन्य जेवरात के अलावे Rs.25 हजार नगद की चोरी कर ली। सुबह उठने के बाद चोरी का पता चला। घर के पीछे बगीचे से सुबह खोजबीन के क्रम में एक मोबाइल मिला है। जिसे टेटियाबंबर थाना को सुपुर्द करते हुए चोरी मामले में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। थाना ध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.