पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। एक साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद युवक और युवती की गोद भराई की रस्म पूरी हो गई। उसके बाद दहेज की मांग को लेकर युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने कार्रवाई के लिए पुसि को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले युवक से उसका उसका एक साल प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। युवती के कहने पर युवक और उसके परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए। उसके बाद सगाई और गोद भराई की रस्में पूरी हो हुई। शादी का दिन भी तय हो गया। आरोप है कि उसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा। उसने शादी में दहेज के रुप में तीन लाख की नकदी, बाइक और सोने के आभूषण देने की मांग की। दहेज न देने पर उन्हो...