कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर। स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित विश्व प्रसिद्ध युवा फुटबॉल टूर्नामेंट गोथिया कप-2026 में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम को कांस्य पदक मिला। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पेशल ओलंपिक फिनलैंड को 2-1 से हरा दिया है। टीम में कानपुर के खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल का भी अहम योगदान रहा। टूर्नामेंट के डिवीजनिंग राउंड में भारतीय टीम ने फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी-1 से 0-2 से हार गई। इसके बाद टीम को डिवीजन-2 में जगह मिली। लीग मुकाबलों में भारत ने एस्टोनिया को 2-0 से हराया लेकिन तुर्कमेनिस्तान से 0-6 और फिनलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए फिनलैंड को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की सफलता में कोच सत्येंद्र ...