समस्तीपुर, जनवरी 28 -- हसनपुर। गोताखोरों ने सोमवार को करेह नदी से युवक का शव निकाला। रविवार की शाम सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान अभिषेक कुमार करेह नदी में डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन रात होने के कारण शव नहीं निकाला जा सका। सोमवार को अभिषेक का शव निकाला गया। थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेजा गया है। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले अभिषेक खोरी गांव अपने फुआ के घर आया था। जो रविवार की शाम मूर्ि्त विसर्जन जुलूस में शामिल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...