कानपुर, जून 15 -- कानपुर, संवाददाता। जूही पुलिस की रविवार देर रात गोतस्कर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो भाइयों को पकड़ा, जबकि दो अन्य आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। भाइयों के पैर में गोली लगी है। दोनों को हैलट में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के पास से एक गोवंश समेत प्लास्टिक की बोरी, चापड़ और तमंचा बरामद हुआ है।डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और एडीसीपी आपरेशन सुमित रामटेके को सूचना मिली थी। उनके मुताबिक कुछ लोग रावतपुर से सस्ते दामों पर गोवंश को खरीदकर परमपुरवा रेलवे ट्रैक किनारे लाकर काट रहे हैं। इसी सूचना पर जूही थाना पुलिस की तीन टीमों को गोतस्करों को धरपकड़ के लिए लगाया था। रविवार रात करीब 12:30 बजे एक गोवंश के साथ चार लोग रेलवे ट्रैक के किनारे आते दिखे, जिन्हें पूछताछ के लिए रोका गया ...