बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- थाना पुलिस से मुठभेड़ में गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद की है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि रविवार रात चोला थाने की पुलिस टीम सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया गया, मगर वह नहीं रुका व बदमाश पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबन्दी की गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्...