मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने आठ नवंबर 2025 की रात को मंसूरपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक को रोका था। मिनी ट्रक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर प्रवेश पुत्र बाबूलाल निवासी मुहल्ला खटीकान, बघरा थाना तितावी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों के नाम चालक शेरा निवासी गाजियाबाद व हसीन, आसिक निवासी असमौली जिला संभल व परवेज निवासी जोया जिला अमरोहा बताए थे। गोवंश को गांव मुबारिकपुर में से एक बंजारे से खरीदकर लाते है तथा नूह हरियाणा में जाकर बेच देते थे। मिनी ट्रक से 17 गोवंश बरामद हुए थे। साथ ही पालीथिन से दो छुरे और तमंचाा मिला था। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित आशिक पुत्र मोबीन निवासी गांव मंसूरपुरमाफी, शाहबाजपुर थाना असमौली, संभल ने अपर जिला ...