बरेली, फरवरी 27 -- आंवला। विहिप कार्यकर्ता ने गोतस्करों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगर के लठैता मोहल्ला के पुष्पेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रमुख हैं। गुरुवार शाम आंवला-बदायूं रोड स्थित अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध युवकों को एक गाय को जबरन खींचकर ले जाते हुए देखा। जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो युवकों ने खुद को एक व्यक्ति रिश्तेदार बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने तुरंत फोन कर अपने रिश्तेदार को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि वह एक दर्जन अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर विहिप के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पशु तस्करों पर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.