प्रयागराज, मई 19 -- विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा, काशी प्रांत की बैठक कीडगंज में मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें गोतस्करी और गोहत्या रोकने के लिए 'गौरक्षक सचल दस्ता' गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में 11-11 गोरक्षकों की टीम बनाई जाएगी, जो सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा हर हाल में की जाएगी। बैठक में गोशालाओं के निर्माण, जैविक खेती और किसान सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। प्रांत अध्यक्ष भोला नाथ ने युवाओं और किसानों को गौरक्षा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...