गोंडा, मार्च 14 -- वजीरगंज। थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आये नौ मामलों में से दो मामले पुलिस के सात मामले राजस्व से संबंधित के रहे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ है। इस मौके पर चौकीप्रभारी डुमरियाडीह रामप्रकाश चंद, एसएसआई वेद राम यादव राजस्व निरीक्षक ज्ञानदास शर्मा , लेखपाल दीपक तिवारी , महेंद्र कुमार, रविंद्र प्रजापति, शिवम सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा और थाने के महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...