गोंडा, मार्च 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। ससुरालवालों ने दहेज की खातिर बहू के साथ आए दिन मारपीट करके उसका उत्पीड़न किया। यही नहीं दुधमुंही बच्ची के साथ बहू को घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी संगीता यादव ने रविवार इस संबंध में थाने पर तहरीर दी। तहरीर के अनुसार छह वर्ष पूर्व उसकी शादी दत्तनगर गांव के सुरेश पुत्र चंदी यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके पति सुरेश, ससुर चंदी, ननद तारा और नन्दोई माया प्रसाद अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने जब अतिरिक्त दहेज देने से मना कर दिया तब बीते 26 फरवरी की सुबह नौ बजे आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए...