गोंडा, फरवरी 18 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से रेलवे से अधिकृत खाद्य सामग्रियों की बिक्री के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया। एसीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्टाल पर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री की बिकती मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान मंडल वाणिज्य निरीक्षक विनोद शुक्ला भी साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...