गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा, संवाददाता। कानपुर से देहदान अभियान प्रारंभ करने वाले दम्पत्ति मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने शुक्रवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज को दो माह के भीतर दूसरी देह अध्ययन के लिए कानपुर से लाकर दी है। सेंगर दंपति ने बताया गुलमोहर विहार जूही कानपुर निवासी 89 वर्षीय शकुंतला ऐलावादी ने 15 वर्ष पहले वर्ष 2011 में देहदान का संकल्प किया था। बीते 13 मार्च को प्रातः 8 बजे उनका निधन होने पर उनके पुत्र सुरेश ऐलावादी ने फोन पर सूचना देकर देहदान संकल्प पूरा कराने का आग्रह किया। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सेंगर दंपति गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां एनाटॉमी विभाग से डा राजेश कुमार, विपिन कुमार ने डॉ मारुति प्रसाद के निर्देशन में पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सम्मान सहित स्वीकार किया गया। इससे पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज को बीते 15 ...