लखनऊ, फरवरी 3 -- गोण्डा में कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बैनिया ग्राम पंचायत के मजरा खपरी पुरवा गांव में सोमवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मेवालाल पुत्र प्यारे के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार शाम भोजन करने के बाद वह सोने के लिए अपने पुराने घर में बने मड़हे में चले गए थे। मंगलवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनका शव मड़हे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...