गोंडा, फरवरी 18 -- तरबगंज। राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जमालखानी के किशन पाण्डेय की तहरीर के मुताबिक उसका भूमि को लकर पड़ोसी सन्तोष दूबे से विवाद चल रहा है। उसी भूमि पर उन्होंने राधा-कृष्ण की छोटी मूर्ति रखा था। बीते 16 फरवरी को सुबह पूजा करने बाद मूर्ति गायब हो गई। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...