गोंडा, मार्च 14 -- करनैलगंज। नगर के मोहल्ला ठठराही बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा प्रवाचक पंडित चंद्रप्रकाश शुक्ल चन्दा गुरु ने संगीतमय भागवत में प्रहलाद चरित्र, सुर्यवंशी राजाओ का वर्णन, समुद्र मंथन, मोहिनी अवतार, बामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथाएं प्रस्तुत की। प्रवाचक ने कहा कि सुंदर जीवन, मीठा व्यवहार व दिव्य चरित्र ही भागवत कथा का मुख्य सार है। इस दौरान साकेत साह, सन्तोष साह सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...