गोंडा, फरवरी 18 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दापुर महगू मनिहार निवासी प्रेमनाथ तिवारी ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर गांव के अर्जुन तिवारी, जगदेव तिवारी, रामजीत तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, अजय तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी निवासी लोहराडाढ़ ने सहन पर आकर लड़की रंजीता को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ डंडे व ईट पत्थर फेककर मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.