गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा, संवाददाता। कृषि विभाग के किसान कल्याण केंद्र में थोक व फुटकर बीज विक्रेताओं के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित 'साथी पोर्टल' के माध्यम से बीज व्यवसाय संचालित करने संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। 13 मार्च को सदर व करनैलगंज और 14 मार्च को मनकापुर व तरबगंज तहसील के विक्रेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक महेश कुमार गुप्ता, बीज सहायक सूर्य किशोर शर्मा, मास्टर ट्रेनर अरविंद कुमार सिंह व संजीव कुमार तिवारी ने जानकारी दी। कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खरीफ से सभी बीजों का व्यवसाय साथी पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य होगा तथा विक्रेताओं को स्टॉक व वितरण पंजिका भी तैयार करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...