गोंडा, मार्च 14 -- खरगूपुर। बिना कनेक्शन के बिजली के मोटर से पानी चला रहे व्यक्ति के विरुद्ध अवर अभियंता ने शिकायत दर्ज कराई है। मोटर व तार भी जब्त किया गया है। मामला ग्राम पंचायत भंगहा का है जहाँ के जगनारायण पुत्र ईश्वरदीन ग्रामवासी बाबूराम पुत्र रामेश्वर के बोरिंग पर अपना मोटर पंप बांधकर पास के ट्रांसफार्मर से अवैध कटिया लगाकर पानी चला रहे थे। सूचना पर अवर अभियंता रवि कुमार वर्मा बिजली विभाग की टीम के साथ पहुंचे और मोटर व तार उठा लाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...