गोंडा, मार्च 14 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत डल्लापुर निवासी राम कुमार पुत्र कृष्णचन्द गोस्वामी ने थाने पर तहरीर दिया है। इसके मुताबिक गुरुवार शाम वह बालेश्वरगंज बाजार सामान गया था। इसी दौरान अखिलेश प्रताप सिंह व राम किशोर निवासी रामपुर खरहंटा और दो अन्य लोगों ने मिलकर उसे मुक्का-थप्पड़, डन्डा-राड से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...