गोंडा, फरवरी 18 -- तरबगंज। लड़की गायब होने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की महिला ने थाने में तहरीर में दी है कि उसकी नाबालिग बेटी 15 फरवरी को रेतादल सिंह के एक मन्दिर पर मेला देखने के लिए आई थी। उसी दिन 12 बजे दिन से गायब है। महिला ने एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र तहरीर में किया है। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...