गोंडा, मार्च 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेहली के भयापुरवा निवासी एक दिव्यांग युवक ने पेंशन बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के रेहली के भयापुरवा निवासी दुर्गा ने बताया कि उसकी मुलाकात कटरा भोगचंद्र निवासी नीरज से हुई थी। बातचीत के दौरान नीरज ने उसका दिव्यांग पेंशन बनवाने का भरोसा दिलाया। उससे कहा कि इसके लिए उसे तरबगंज चलना पड़ेगा। आरोप है कि 25 अक्तूबर 2025 को जब वह मीरपुर चौराहे पर चाय पी रहा था, तभी नीरज अपने साथी सूरज व अंकित पांडेय के साथ कार से वहां पहुंचे और उसे पेंशन बनवाने के बहाने तरबगंज ले गए। वहां उसका आधार कार्ड लेकर फोटो खिंचवाई और कुछ दस्तावेजों पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद उसे किसी मशीन पर भी अंगूठा लगवाया...