गोंडा, मार्च 16 -- बालपुर, संवाददाता। क्षेत्र में नहर तो बन गई लेकिन किसानों के खेतों की सिंचाई होना दुश्वार है। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष उमापति मिश्रा ने करके कार्यवाही की मांग की। उनका कहना है कि इस पर अधिशासी अभियंता ने अपनी रिपोर्ट में सब कुछ दुरस्त होने की झूठी रिपोर्ट लगा दी। इसको लेकर उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज साहू का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने कहा कि यदि गलत रिपोर्ट लगाई है तो आप स्वंय मौके पर सत्यापित कर लें। सबका अपना प्रोटोकॉल होता है इस संबंध में हम कुछ नहीं कह सकते। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने नहरों की साफ-सफाई में बड़े पैमाने पर धांधली करके सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने की शिकायत आई...