गोंडा, मार्च 14 -- गोण्डा, संवाददाता। सदका-ए-फित्र की रकम पर कहा गया कि रमजान- उल-मुबारक महीने में प्रति व्यक्ति 60 रुपए की दर से सदका-ए-फित्र की रकम अदा करें। मुफ्ती इनायतुल्लाह ने बताया कि सदका-ए- फित्र में जो लोग उसकी कीमत देना चाहें तो प्रति व्यक्ति कम से कम साठ रुपए के हिसाब से अदा करें। जिन को गुंजाइश हो उन्हें गेहूं के अलावा जौ, पनीर, किशमिश और खजूर से भी सदका-ए-फित्र अदा कर सकते हैं। सदका-ए-फित्र ईद की नमाज से पहले अदा करें। उन्होंने कहा कि यह हर मुसलमान पर वाजिब (अनिवार्य) है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी हैसियत के अनुसार संबंधित खाद्य पदार्थ की दर के अनुसार सदका-ए-फित्र निकाल सकते हैं। मुसलमान को अपने और अपने नाबालिग बच्चों की तरफ से सदका ए फित्र अदा करना चाहिये। ईद से पहले सदका-ए-फित्र और जकात अदा करना अनिवार्य है। यह रकम गरीबों,...