गोंडा, मार्च 14 -- गोंडा। शहर के राधाकुंड निवासी रिजवान सिद्दीकी के आठ वर्षीय बेटे अम्मार सिद्दिकी ने पहली बार रोजा रखकर इबादत की। अम्मार ने कहा रोजा रखना अल्लाह की रहमत है। उन्होंने हमें अपनी इबादत करने का मौका दिया। पिता रिजवान ने बताया कि बेटे ने पूरा दिन कुरान ए करीम पढ़कर अल्लाह की इबादत में गुजारा। अम्मार के बड़े पिता गुड्डू सिद्दीकी और आसिफ सिद्दीकी के साथ घर के बड़ों ने भी अम्मार को दुआओं से नवाजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...