लखनऊ, नवम्बर 14 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की मार्च्यूरी में रखे शव की आंख क्षतिग्रस्त होने की खबर है। आंख क्षतिग्रस्त होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परसपुर थाना क्षेत्र के रायपुर शिवगढ निवासी कौशलेंद्र सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी। शव को बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की मार्च्यूरी में रखा गया था। सुबह पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए मार्च्यूरी खोली गई तो शव की दोनों आंखें क्षतिग्रस्त मिलीं। इस पर परिजनों ने नाराजगी जताई। परिजन अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे लेकिन नगर कोतवाल के समझाने पर मान गए। उधर अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। सीएमएस डा अनिल तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डा रश्मि वर्मा ने बताय...