गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के गोढ़ेया गांव में रघुनाथ बाबा यज्ञ समिति की ओर से आयोजित पांच कुंडीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ दूसरे दिन भी पूरे भक्ति भाव और धार्मिक उल्लास के साथ जारी है। महायज्ञ संतश्री वशिष्ठनारायणाचार्य स्वामीजी महाराज के नेतृत्व में संपन्न कराया जा रहा है। श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महायज्ञ के संरक्षक सह समाजसेवी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गोढ़ेया गांव में 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ 25 जनवरी को पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। प्रवचन के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.