गोड्डा, जनवरी 1 -- गोड्डा संवाद सूत्र नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही गोड्डा हंसडीहा रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया गया है। एक जनवरी यानि गुरुवार से पूर्व रेलवे ने परिचालन व्यवस्था को अधिक सुचारु और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से इस रूट पर चलने वाली कुल 11 ट्रेनों की समय सारणी में संशोधन किया है। इस निर्णय का असर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा , साथ ही दैनिक यात्रियों के लिए चलने वाली लोकल पैसेंजर और डीईएमयू ट्रेनों के समय में भी बदलाव देखने को मिलेगा। रेलवे द्वारा जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार गोड्डा स्टेशन से प्रस्थान और आगमन करने वाली कुल पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। वहीं, इस रूट पर संचालित छह लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है। रेलवे अधिका...