गोड्डा, मई 19 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजर कोला निवासी श्याम लाल सोरेन के रूप में की गई है।

घटना का विवरण बताया जाता है कि श्याम लाल सोरेन रविवार की देर शाम अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बौंसी से हंसडीहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्याम लाल...