दुमका, मई 24 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का रविवार को गोड्डा से देवघर जाने के दौरान सरैयाहाट नवदुर्गा मंदिर के समीप युवा नेता योगेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने युवाओं से झारखंड की राजनीति और सामाजिक उत्थान में सबसे आगे रहने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं में ही राज्य से कुशासन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को उखाड़ फेंकने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को अपनाऐं और सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाये और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाऐं। मौके पर पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल, जगदीश राय, शुभम मंडल, मुकेश शर्मा, र...