गोड्डा, मार्च 1 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील स्थलों पर त्वरित कार्रवाई की तैयारी परखने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल का नेतृत्व गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी एवं पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सदर थाना अंतर्गत कई पुलिस पदाधिकारी, जवान तथा आईआरबी के सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान न्यायालय परिसर में किसी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की काल्पनिक स्थिति बनाकर पुलिस बल की प्रतिक्रिया, त्वरित घेराबंदी, भीड़ नियंत्रण, तलाशी अभियान एवं संवेदनशी...