देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। गोड्डा लोकसभा युथ कांग्रेस द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता-2026 के भव्य आयोजन की आधिकारिक घोषणा के बाद रविवार को देवघर के न्यू ग्रेंड होटल में जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास की अध्यक्षता में देवघर कांग्रेस की एक विशेष बैठक की गई। जिसमें युवक कांग्रेस तथा एनएसयूआइ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि पेपर लीक मामले में आज जब पूरे देश और झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। पेपर लीक की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं, तब लाखों मेहनती युवाओं का परीक्षाओं पर से विश्वास उठता जा रहा है। रातों को जागकर पढ़ने वाला छात्र जब यह सोचने लगे कि उसकी मेहनत बेकार है, तो यह केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था का संकट है। गोड्डा लोकसभा युथ कांग्रे...