गोड्डा, अप्रैल 18 -- महगामा प्रतिनिधि: अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गोड्डा जिला सहित महगामा प्रखंड क्षेत्र में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि सुबह के 10 बजते ही क्षेत्र की मुख्य सड़कें और बाजार वीरान होने लगते हैं,जिससे अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगता है। दोपहर में थम रही रफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 10 बजे के बाद सूरज की तपिश इतनी बढ़ जाती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बाजारों में जो रौनक सुबह दिखती है, वह 10 बजे के बाद अचानक सन्नाटे में बदल जाती है। दुकानदार भी ग्राहकों की कमी के कारण खाली बैठे नजर आते हैं। दोपहर के समय सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई देते हैं।शाम को लौट रही चहल-पहलभीषण गर्मी के का...