भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता झारखंड के गोड्डा स्थित लोहबंधा में दर्दनाक घटना घटित हुई। नमाज से पहले वजू के दौरान गिरा व्यक्ति गीजर के गर्म पानी में झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक अब्दुल कयूम की पत्नी नसारा खातून ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। मंगलवार को दर्ज कराए बयान में महिला ने पुलिस को बताया है कि उनके पति 29 दिसंबर की शाम चार बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने से पहले वजू कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें मिर्गी आ गयी और वे वहीं पर गिर पड़े। वहीं पर गीजर का गर्म पानी बह रहा था। उनके पति के शरीर पर लगातार गर्म पानी गिरता रहा। वहां पर किसी के नहीं होने से उन्हें वहां से हटाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद किसी ने देखा, तबतक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गोड्डा के सदर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.