गोड्डा, मार्च 8 -- गोड्डा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवपुर मोहल्ला स्थित विद्यापति भवन में कार्यक्रम का हुआ। मौके पर मौजूद कवियात्रियों एवं साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक कविता और रचना सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अतिथि के तौर पर एसडीओ गोड्डा वैद्यनाथ उरांव, डीएसओ डॉ प्राण महतो, पूर्व जिप अध्यक्षा कल्पना देवी, अधिवक्ता सर्वजीत झा, जिला कुश्ती संघ सचिव मनोज कुमार पप्पू, जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा, वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार भगत, वरिष्ठ नागरिक संघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मिश्रा, जननी सेवा ट्रस्ट के सचिव अमरेन्द्र सिंह बिट्टू सहित साहित्य संगिनी संस्था की सभी अधिकारी एवं सदस्यगण व जिला एवं आसपास के क्षेत्र से कई कवियत्रियां, साहित्यकार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...