गोड्डा में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से लोगों को मिली थोड़ी राहत
गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा। गोड्डा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। तेज गर्जन, बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हुई वर्षा ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। करीब एक घंटे की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दे की मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप थी , जहां दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और शाम होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश की बूंदों ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई। पिछले कुछ दिनों से गोड्डा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ गया था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। खासकर दोपहर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.