गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिले भर के निजी स्कूलों में पिछले सत्र की परीक्षाएं समाप्त होते ही अप्रैल माह से नए सत्र की शुरुआत हो गई है। नया सत्र शुरू होते ही अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ पड़ने लगा है। निजी स्कूलों की मनमानी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इन दिनों सभी निजी स्कूलों में नए एडमिशन की प्रक्रिया जारी है और साथ ही नए सत्र के लिए किताबें, कॉपियां और ड्रेस खरीदी जा रही हैं। स्कूल प्रबंधन एडमिशन फीस से लेकर किताब, कॉपी और यूनिफॉर्म तक में भारी कमाई कर रहे हैं। शिक्षा के नाम पर खुलकर मुनाफाखोरी की जा रही है। गोड्डा के संत थॉमस स्कूल में एक अभिभावक ने अपने बच्चे का एलकेजी में नामांकन कराया। उन्होंने बताया कि एडमिशन, किताब और ड्रेस सहित कुल 28 हजार रुपये का खर्च आया। यह केवल न...