गोड्डा, अप्रैल 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा को हंसडीहा,महागामा,पीरपैंती से जोड़ने वाली एनएच 133 अब फोर लेन सड़क बन गई है। जहां एक ओर विकास का प्रतीक मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर अब यह सड़क लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले एक माह के भीतर इस सड़क पर 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सड़क बनने के बाद वाहनों की रफ्तार अचानक बढ़ गई है, लेकिन इसके अनुरूप ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई जगहों पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही साइन बोर्ड। इसके अलावा रात के समय स्ट्रीट लाइट की कमी भी दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। हालांकि अभी इस सड़क का पूरी तरह से निर्माण नहीं हुआ है, अभी निर्माण कार्य कई ...