गोड्डा में तीसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था, 2800 कांवरियों ने किया जलाभिषेक
गोड्डा, अगस्त 17 -- सावन के पवन महीने में सोमवार का अलग ही महत्व है। वैसे तो पूरा सावन माह ही महादेव का माना जाता है, लेकिन सोमवार के दिन बाबा को जलाभिषेक करने से तमाम मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर नाथ धाम में तीसरी सोमवारी को श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। मध्य रात्रि के बाद से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भागलपुर के बरारी घाट और हनुमान घाट से गंगा जल भरकर करीब 82 किलोमीटर पैदल चलकर डाक बम और बोल बम कांवरिया बाबा धाम पहुंचे। यह भी पढ़ें- 50 हजार से अधिक डाक बम और कांवरियाओं ने भरा तीसरी सोमवारी को लेकर गंगाजल कांवरियों के सेवा के लिए पूरे रास्ते में गोड्डा से गए युवकों की टोली लगी रही। तीसरी सोमवारी को करीब 2800 कांवरियों ने शिवपुर स्थित बाबा रतनेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.