गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ के बैनर तले बुधवार को शहर में शक्ति प्रदर्शन एवं रोड शो पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में ड्राइवर शामिल हुए। इस दौरान "जय सारथी-जय भारती" के नारों से शहर का माहौल गूंजता रहा। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोड्डा कॉलेज परिसर पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के नेताओं ने कहा कि ड्राइवर समाज को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। महासंघ की ओर से ड्राइवरों के लिए विशेष "वॉल फेस बोर्ड" लगाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- 10 सूत्री मांगों पर ड्राइवर संघ ने किया आवाज बुलंद साथ ही सड़क दुर्घटना में किसी ड्राइवर की जीवन लीला समाप्त होने पर उसके परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवज...