गोड्डा में जाति, आवासीय व आय प्रमाण-पत्र के लिए तीन दिवसीय शिविर आज से
गोड्डा, जून 15 -- गोड्डा। गोड्डा नगर क्षेत्र के लोगों को जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा देने के लिए 15 जून से 17 जून तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद गोड्डा के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिला केंद्रीय पुस्तकालय (गोड्डा हाट के पास), नगर परिषद कार्यालय परिसर तथा नगर भवन, भतडीहा में प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर नगर परिषद के कनीय अभियंताओं को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद ने अंचल प्रशासन से शिविरों के सफल संचालन के लिए आवश्यक कर्मियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, वीएलई एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- पंचायत स्तर पर लगेगा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.