गोड्डा, मई 23 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा शहर में एक बार फिर चोरी की घटना घटी है । मामला नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले का है, जहां गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से मोबाइल फोन, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के सामान उड़ायेघटना की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगटा मुहल्ला निवासी योगेंद्र रमानी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जाता है कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर में प्रवेश कर गए और बड़ी ही शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।परिवार का अनुभव सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और बच्चों के कमरे की ओर गए, तो वहां का दृश्य देखकर...