गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड बिहार पुस्तक परिक्रमा के तहत आयोजित चार दिवसीय गोड्डा पुस्तक मेला का गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। मेला 31 मई तक चलेगा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- गोड्डा टाउन हॉल में आज से सजेगा चार दिवसीय पुस्तक मेलाउद्घाटन समारोह अतिथियों का स्वागत समय इंडिया, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी एवं साहित्यकार चंद्र भूषण ने बुक नहीं बुके देकर किया, जिसने पूरे आयोजन को एक अलग साहित्यिक संदेश दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि पुस्तक मेला अमृत का कुआं है, जिसमें हर सुधी और प्यासे पाठक को डुबकी लगानी चाहिए। किताबें केवल ज्ञान नहीं देतीं, बल...