गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोड्डा। गर्मी ने अब प्रचंड रूप लेना शुरू कर दिया है। दिन के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और बाजारों में भी भीड़ कम दिख रही है। गोड्डा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुच गया है। हालांकि शाम 5 बजे के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिलती है, जिससे लोग अपने जरूरी कामों के लिए बाहर निकलते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। गोड्डा शहरी क्षेत्र में रोजाना हजारों लोग बाजार, कोर्ट और विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन राहगीरों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक पेयजल सुविधा के अभाव में लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.