गोड्डा पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने लगाई डुबकी
गोड्डा, जून 1 -- गोड्डा। गोड्डा के भातडीहा मुहल्ले में अवस्थित नगर भवन में आयोजित गोड्डा पुस्तक मेला के तीसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में गोड्डा एवं देवघर के कुल 28 कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रही जमशेदपुर से आई देशव्यापी ख्याति प्राप्त कवयित्री अंकिता सिन्हा। इसके पूर्व कवि सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्राण महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुरजीत झा ने तथा संचालन डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र सिंह बिट्टू ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.